
जमशेदपुर : झारखंड सरकार ने दुर्गा पूजा के आयोजन के बीच में ही एक नया आदेश जारी कर दिया है. यह आदेश आंतरिक तौर पर हर जिले के पुलिस वालों को दी गई है जिसके बाद हर जिले के थाना की पुलिस ने अपने थाना क्षेत्रों के दुर्गा पूजा पंडालों के सामने पर्दा लगवा दिया है. कोरोना के कारण पंडालों में भीड़ ना लगे इसके लिए यह कदम उठाए गए हैं. ऐसा हर थाना की पुलिस ने स्थानीय पूजा कमेटियों को जानकारी दी है और पर्दा लगवाया है. पूजा कमेटियों को यह धमकी दी गई है कि अगर पर्दा नहीं लगाया गया तो उनके खिलाफ को कोविड के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा. जमशेदपुर में भी कई थाना क्षेत्रों में इस तरह के मामले सामने आए हैं. इसको लेकर पूजा कमेटी और पुलिस भी आमने-सामने हो गई है. लोगो का कहना है कि आखिर जब शांति पूर्वक आयोजन हो रहा है. भव्य पंडाल नहीं बनाए गए हैं सिर्फ माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है तो फिर आगे पंडाल में पर्दा लगवाने का क्या मतलब है. इसको लेकर सोनारी कदमा, बिष्टुपुर, टेल्को समेत कई इलाके से लोगों में काफी शिकायतें आई है. इसको लेकर कदमा भाजपा मंडल क्षेत्र का दौरा कर दिया. जमशेदपुर पश्चिम के प्रत्याशी देवेंद्र सिंह के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह समेत तमाम लोगों ने पंडालों का दौरा किया और पंडालों क्या स्थिति है यह जानने की कोशिश की. इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए राजेश सिंह ने बताया कि पंडालों में कोई व्यवस्था नहीं है और सिर्फ पूजा कमेटियों पर दबिश बनाकर पूजा को ही कमजोर करने की कोशिश की जा रही है जबकि लोग खुद से ही नहीं लगा रहे हैं. इसको लेकर भाजपा आंदोलन के मूड में है.






