
रांची : झारखंड में मजदूरी का नया रेट जनवरी 2020 से लागू कर दिया गया है. 15 अक्तूबर को जारी किये गये आदेश के तहत 8 जनवरी 2020 से नये रेट को लागू किया गया है. नया रेट अप्रैल में ही जारी होता है, लेकिन अप्रैल माह में लॉकडाउन लग गया जिस कारण दफ्तरों को बंद कर दिया गया था, जिस कारण नया रेट जनवरी से लेकर मार्च तक के लिए जारी नहीं किया गया था. अब नया रेट 8 जनवरी 2020 से लागू किया जाना है. अब श्रम विभाग ने कहा है कि कर्मचारियों को प्रबंधन द्वारा नये रेट के तहत ही सबको पेमेंट करना होगा. सबको पुराने रेट और नये रेट के बीच के अंतर की पूरी राशि को जोड़कर देने को कहा गया है. जनवरी से लेकर अब तक के सारे एरियर की राशि को जोड़कर देना है. लेकिन श्रम विभाग इसको अमल में कैसे लायेगी यह देखने वाली बात है क्योंकि अब तक कंपनियों को एरियर की भुगतान करने के लिए कोई आदेश नहीं दिया गया है और ना ही किसी तरह का कोई दबिश ही दी गयी है. इस बीच अब नये सिरे से मजदूरी का नया रेट लागू किया जाना है, जो एक अक्तूबर 2020 से लागू होगा. इसमें भी राशि बढ़ायी जायेगी जबकि महंगाई दर को भी बढ़ाया जायेगा. नये रेट को लागू करने के लिए फाइल श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता के पास भेज दिया गया है. इसके अलावा सचिव को भी इसकी जानकारी दी गयी है. फाइल में जैसे ही हस्ताक्षर होगा, वैसे ही नया रेट को फिर से लागू कर दिया जायेगा यानी कर्मचारियों का वेतन फिर से बढ़ जायेगा.
मजदूरों की कोटि——-8 जनवरी 2020 से देय मजदूरी प्रतिमाह——1 अप्रैल 2020 से देय वीडीए—-कुल मजदूरी
अकुशल————-8571.78 रुपये——————————–654.88 रुपये—————9226.66 रुपये
अर्धकुशल———–8977.47 रुपये———————————685.87 रुपये————–9663.34 रुपये
कुशल————–11935.06 रुपये——————————–911.83 रुपये————-12846.89 रुपये
अतिकुशल———13675.59 रुपये———————————1044.81 रुपये———–14720.40 रुपये



