जमशेदपुर : वैश्विक महामारी कोरोना का संक्रमण जारी है. इन सबके बीच हिंदुओं के सबसे बड़े पर्व दशहरा की शुरुआत भी हो चुकी है. वैसे इस साल सरकारी गाइडलाइन के तहत दुर्गा पूजा आयोजित की जा रही है. जहां कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए विशेष गाइडलाइन जारी किए गए हैं. वैसे जमशेदपुर शहर में दुर्गा पूजा का अलग ही धूम रहता है. लेकिन इस साल आयोजकों ने बेहद ही सीमित तरीके से पूजा का आयोजन किया है. (नीचे पूरी खबरें पढ़े)

वही जमशेदपुर पुलिस विधि व्यवस्था को नियंत्रित करने और पूजा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन ना हो इसको लेकर पूरी तरह से मुश्तैद है. जहां आज से अगले 4 दिनों तक शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है. जमशेदपुर सीसीआरडी एसपी ने बताया, कि इस दौरान श्रद्धालु शांति पूर्वक तरीके से पूजा का आनंद उठाएं. साथ ही कोविड-19 के तहत दिए गए गाइडलाइन का भी पालन करें, जिससे आप भी सुरक्षित रहें और अपना शहर भी सुरक्षित रह सके.







