
चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के दीघी गांव के पास विगत दिनों चाकुलिया – माटिहाना मुख्य सड़क पर आबकारी विभाग के भय से नागेश्वर सिंह और चचेरे भाई अनुराग सिंह अपनी कार में अवैध शराब भरकर ले जा रहे थे, विभाग से बचकर भागने के क्रम में दीघी गांव के पास दो बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में मालकुंडी निवासी सुनीता गोप की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वही पति जगत गोप और नाती गोबिंद गोप घायल हो गये थे. इस दुर्घटना में बहरागोड़ा के कादोकोठा निवासी पति -पत्नी की भी मौत हुई थी. शुक्रवार को चाकुलिया थाना प्रभारी रंजीत उरांव ने मानवता दिखाते हुए मालकुंडी गांव पहुंचकर मृतक के परिवार से मिलकर सांत्वना दिया और श्राधकर्म के लिए को 50 किलो चावल, दाल, आलु समेत नगद राशि उपलब्ध देकर परिवार को आर्थिक सहयोग किया. थाना प्रभारी ने परिवार को आश्वस्त किया कि प्रशासन आपके परिवार के साथ है और परिवार को आगे भी हर संभव सहयोग किया जाएगा.







