
बहरागोड़ा : झारखंड के बेरमो विधानसभा में हो रहे उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी बेरमो पहुंचकर पार्टी के समर्थन में चुनाव प्रचार किया. मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ है. चुनाव में प्रत्याशी की जीत नही कार्यकर्ता की जीत हार होती है. उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी के नीतियों को लेकर और केन्द्र सरकार की विकास योजनाओं की उपलब्धियों को लेकर जनता तक पहुंचकर पीएम नरेन्द्र मोदी के जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को जागरूक कर पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में वोट देने की अपील करें. अवसर पर बोकारो जिला के बालीडीह मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ गोस्वामी का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस मौके पर मंडल अध्यक्ष पीयूष आचार्य, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अविनाश सिंह, युवा कार्यकर्ता जितेंद्र गोस्वामी, सुनील सिंह, राहुल गोस्वामी, गांधी साव, समर ठाकुर, सावन सिंह,सुभम सिंह,रौनक जयसवाल, शाहिल शाव, सुनील साव,अजय शर्मा, सुनील पांडेय समेत अन्य उपस्थित थे.







