
मुसाबनी : निदेशक डीआरडीए सह वरीय प्रभारी पदाधिकारी मुसाबनी सौरव कुमार सिन्हा और प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी सीमा कुमारी ने प्रखंड के कुईलीसुता पंचायत का दौरा कर विकास योजनाओं के क्रियान्वयन का निरीक्षण किया. इस दौरान मनरेगा के तहत 3 कूप और 1 तालाब निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. योजनाओ में मजदूरों की संख्या देखकर वरीय प्रभारी पदाधिकारी ने संतुष्ट दिखे और उपस्थित संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने ससमय योजनाओं को पूरा करने हेतु निर्देशित किया और प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को इस बात का ध्यान रखने का निर्देश दिया कि मजदूरों को किसी प्रकार से कोई परेशानी न हो, समय पर मजदूरी भुगतान हो. साथ ही वरीय प्रभारी पदाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया.
पीडीएस डीलरों के साथ बैठक कर शत प्रतिशत लाभुकों के आधार सिडिंग के दिए निर्देश.प्रखंड सभागार में पीडीएस डीलर के संग बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में सभी पीडीएस डीलर को लाभुकों का आधार सिडिंग करने और झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत सुपात्रता के सत्यापन जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है. इसके लिए प्रखंड में 2 कम्प्यूटर ऑपरेटर की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है ताकि जल्द से जल्द कार्य पूरा हो सके.







