
जमशेदपुर : यूपी के हाथरस में पिछले दिनों हुए दुष्कर्म के बाद पीड़िता की हत्या मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज से कराए जाने की मांग को लेकर दलित शोषण मुक्ति मंच जमशेदपुर इकाई की ओर से जिले के उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक मांग पत्र सौंपा गया. मंच ने यूपी सरकार और सीबीआई जांच पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जिस डॉक्टर ने दलित युवती के साथ दुष्कर्म की पुष्टि की थी, उन्हें हटा दिया गया है. वहीं उन्होंने मामले की जांच कर रही एजेंसियों पर सवाल भी उठाए हैं. इससे पहले मंच के सदस्य पदयात्रा करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







