
चाकुलिया : चाकुलिया सीएचसी में कार्यरत आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सीएचसी परिसर में ही अनिश्चितकालिन धरना पर बैठे है. तीसरे दिन भी कर्मियों ने धरना दिया.आउटसोर्सिंग कर्मियों के धरना देने की सूचना पर तीसरे दिन शुक्रवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष शतदल महतो, मनोरंजन महतो और गंगा नारायण दास सीएचसी पहुंचकर धरने पर बैठे आउटसोर्सिंग कर्मियों की मांगों को समर्थन देते हुए कहा कि भाजपा कर्मियों के साथ है. श्री महतो ने कहा कि भाजपा स्वास्थ्य कर्मियों के हर आंदोलन में उनके साथ है. नेताओं ने धरना पर बैठे आउटसोर्सिंग कर्मियों को माला पहनाकर स्वागत किया. मौके पर स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि प्रधान सचिव स्वास्थ्य विभाग,शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के पत्रांक संख्या 646/6 दिनांक 15.9.2020 के आलोक में आउटसोर्सिंग कर्मियों की छटनी की गई है. कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मी बिना बेतन के विगत सात माह से बिषम परिस्थिति में काम करते आ रहे हैं.
सरकार द्वारा छटनी करने पर वे सभी बेरोजगार और सड़क पर आ चुके हैं. इससे परिवार के समक्ष भुखमरी कि स्थिति उत्पन्न हो गयी है.आउटसोर्सिंग कर्मियों ने मांग किया है कि सरकार द्वारा जितने भी आउटसोर्सिंग कर्मियों की छटनी की है, उन्हें पुन: दोबारा काम पर रखा जाए अन्यथा सरकार के खिलाफ सभी आउटसोर्सिंग कर्मि अनिश्चितकालिन धरना पर रहेंगे. विदित हो की चाकुलिया सीएचसी में कुल 22 कर्मी आउटसोर्सिंग कर्मि है सभी ने सरकार के कार्रवाई के विरोध में धरना दिया है. कर्मियों के धरना पर बैठने से सीएचसी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर असर पड़ रहा है. मौके पर विकास साव,रमाशंकर महतो, देबु गोप, हरे कृष्ण दास, सुर्य सिंह मांडी,डमन चन्द्र महतो, प्रियनाथ दे समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे.















