
चाईबासा: चाईबासा विधानसभा क्षेत्र के कई गांव- टोलों में अब तक विद्युतीकरण का कार्य पूरा नहीं हो पाया है. चाईबासा सदर के विधायक दीपक बिरुवा ने इस मामले को गंभीरता से लिया है. विद्युतीकरण का कार्य तत्काल ही शुरू कराने का निर्देश विभाग के अधिकारियों को दिया.इस बाबत विधायक बिरुवा शुक्रवार को बिजली विभाग में अधीक्षण अभियंता और कार्यपालक अभियंता के साथ बैठक की. विधायक बिरुवा ने विधानसभा क्षेत्र में विद्युतीकरण से छूटे पंचायत, गांव, टोलाकी जानकारी देते हुए इस पर शीघ्र ही कार्यवाही करने का निर्देश दिया. विधायक ने हाटगम्हरिया प्रखंड के नुरदा टोला सारासोय, दुसाबासा, रेंगोबासा, दुन्गुबासा, लागोबासा, जातरागुटू तथा रूइया पंचायत के टोला सानगीसाई, रूगड़िया, पुतकरसाई, कुदामासाई, बासाई, सुंडीसाई, हुरदुबसाई, होयमड़कम, दोएगुटू में बिजली खंभा तक नहीं लग पाया है और ना ही विद्युतीकरण कार्य हुआ है. ऐसे ही आमडीहा पंचायत के टोला हंगरागुटू, पारोमसाई, डुकरुबासा, बनाबुरु और जयपुर पंचायत के बुरुसाई टोला में भी विद्युतीकरण नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है.विधायक दीपक बिरुवा ने प्राथमिकता देते हुए तत्काल ही विद्युतीकरण काम पूरा करते हुए बिजली बहाल करने की कार्यवाही करने का निर्देश दिया.















