
जमशेदपुर: जमशेदपुर में गरीबों के लिए लगभग चार सौ पक्के मकान बन रहे हैं. 25 में से 16 फ्लैट बनकर तैयार भी हो चुके हैं. आपको बता दें ये सभी फ्लैट प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तैयार हो रहे हैं. जमशेदपुर के बाराद्वारी स्थित नव जीवन आश्रम में ये सभी मकान बन रहे हैं. जहां वैसे लोग रहते हैं, जिनका कोई सहारा नहीं. जो हाथ- पैर से लाचार हैं वैसे लोगों के लिए ये मकान बन रहे हैं. शुक्रवार को जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने निर्माण स्थल का जायजा लिया. जहां उन्होंने उम्मीद जताया कि अगले छः महीनों में सारे फ्लैट आबंटितो को सौंप दिए जाएंगे. विशेष पदाधिकारी ने इसे एक महत्वाकांक्षी योजना बताते बताया. वहीं कुछ लाभुक जुस्को द्वारा बन रहे फ्लैटों में चले गए थे, जिन्हें समझाकर बाहर निकाला गया. उन्होंने बताया कि कुछ लाभुक गलतफहमी के कारण जुस्को के फ्लैट में रहने चले गए थे, जिन्हें समझाकर सब्र करने की बात कही गई. वैसे इन फ्लैटों का निर्माण भी जुस्को ही करा रही है. इसको लेकर ही लाभुकों को दुविधा हुई. फिलहाल विशेष पदाधिकारी ने काम करा रहे संवेदक को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया.














