
जमशेदपुर : टाटा पावर के निकटस्थ तालाब में कंपनी द्वारा दूषित पानी और फ्लाइएस गिराये जाने की शिकायत करते हुए स्थानीय लोगों ने इस मामले की जांच व उचित कार्रवाई करने की मांग की है. इस संबंध में शनिवार को झामुमो नगर समिति के सचिव रजनी दास के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त कार्यालय पहुंचा, जहां एक ज्ञापन सौंप कर मामले की जांच व कार्रवाई की मांग की गयी. (आगे की खबर नीचे पढ़ें)
मोर्चा की ओर से बताया गया है कि तालाब में फ्लाइएस भरा हुआ है, जिससे पानी दूषित हो गया है. इस कारण आसपास के करीब 50-60 पेड़-पौधे मर गये हैं और करीब इतने ही मरने की स्थिति में हैं. तालाब के आसपास बड़ी बस्ती है, जहां चापाकल का पानी भी दूषित हो गया है. तालाब का दूषित पानी पीकर पशु-पक्षी भी मर रहे हैं. ज्ञापन सौंपनेवालों में शशि कुमार कुंद्रा, जितेंद्र, रॉकी कुमार, आनंद समेत अन्य शामिल थे.







