
जमशेदपुर: भारत स्काउट एवं गाइड संस्था के 70 वें स्थापना दिवस के अवसर पर दक्षिण पूर्व रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड की ओर से टाटानगर स्थानीय शाखा जमशेदजी ग्रुप के तत्वावधान में शनिवार को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह पहला मौका है जब स्काउट एवं गाइड संस्था की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. इससे पूर्व रक्तदान के लिए प्रचार किया गया था. इस अवसर पर जिला आयुक्त अरुप डे उपस्थित हुए और कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित कर किया. वहीं जिला सचिव एवं चक्रधरपुर के कुछ सदस्य इस कार्यक्रम में शमिल हुए. वहीं मंडल रेल प्रबंधक(डीआरएम) इस अवसर पर वीडिया कांफ्रेंसिग के जरिए जुड़े और कार्यक्रम का जायजा लिया. उन्होंने रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित भी किया. उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान हीं है,यह सबसे बड़ा दान है. इससे किसी इंसान की जिंदगी बचाई जा सकती है. शिविर में 50 से ज्यादा लोगो ने हिस्सा लिया औऱ अपना रक्त दान किया. रक्तदान करने वालों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.







