
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की भादुआ पंचायत के महेशडुबा गांव में सहायक तकनीकी प्रबंधक ने कृषकों के बीच रबी फसल, सब्जियों की खेती और धान की कटाई के पश्चात इसका भंडारण कैसे करें इसकी विस्तृत जानकारी दी. प्रखंड की टीम ने कृषकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि तकनीक का इस्तेमाल कर फसल, सब्जियों का ज्यादा उत्पादन करें और भंडारण का सही तरीका पता हो तो फसलों को नुकसान भी नहीं पहुंचेगा. इसके अलावा मौके पर सभी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के इच्छुक लाभुकों का केसीसी आवेदन भराया गया. प्रखंड की टीम द्वारा महेशडुबा गांव में फसल कटनी का भी निरीक्षण किया गया. इस अवसर पर सहायक तकनीकी प्रबंधक दिलेश्वर महतो, जनसेवक आशाराम महतो समेत अन्य उपस्थित थे.















