
चाईबासा: जैतगढ़ प्लस टू स्कूल की ज़मीन को गुप चुप ढंग से बेचने की साजिश के बाद क्षेत्र के मानकी,मुंडा, डाकुवा, अभिभावक और प्रबुद्ध लोगों ने गोल बंद होकर इसका विरोध करना शुरू कर दिया है.जैतगढ़ हाई स्कूल परिसर की ज़मीन खाता संख्या 48 व 50, प्लांट संख्या 290, 291, 292 व 305, रकबा 104 डिसमिल के कुछ अंश की खरीद बिक्री गुप चुप ढंग से हुई है. इस ज़मीन को स्व कालीचरण साव ने मौखिक स्कूल को दान की थी. तब से इस ज़मीन पर स्कूल का पूर्ण रूप से दखल है. ये ज़मीन स्कूल परिसर के बीच में है. स्कूल के पूरी तरह उपयोग में है. 65वर्षो से स्कूल परिवार ने ज़मीन को सहेज कर रखा है. पर अब स्व कालीचरण के परिजन इसे बेचने की साज़िश कर रहे है.इस संदर्भ ने जैतगढ़ के ग्रामीण मुंडा सत्य नारायण राठौर की अध्यक्षता में स्कूल परिसर में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में क्षेत्र के 25 मौजा के मानकी , मुंडा, दकुवा, अभिभावक, प्रबुद्ध नागरिक और आठ पंचायत के मुखिया उपस्थित हुए. बैठक में सर्व सम्मति से विद्यालय की ज़मीन की खरीद बिक्री पर रोक लगाने, इसके मू्य्टेशन पर रोक लगाने और भविष्य में किसी भी परिस्थिति में इस की खरीद बिक्री न होने देने का निर्णय लिया गया. 25 मौजा के ग्रामीणों का एक हस्ताक्षर युक्त आवेदन सरकार, राज्यपाल, आयुक्त, उपायुक्त, शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारी और संबंधित पदाधिकारियो को आवेदन देकर स्कूल की ज़मीन की रक्षा की मांग करने के साथ,भविष्य में इसकी खरीद बिक्री पर रोक लगाने और स्कूल की ज़मीन की चहारदीवारी करने की मांग रखी जाएगी.














