
जमशेदपुर : सीतारामडेरा पुलिस ने साकची में राहगीरों को धक्का मारकर भाग रहे कार चालक को सीतारामडेरा शीतला मंदिर के पास से पकड़ा. पुलिस कार चालक औऱ कार को थाना ले गई है. वहां उसे बैठा के रखा गया है. मिली सूचना के आधार पर युवक के पास से जांच में पुलिस को गांजा भी बरामद हुआ है, पर पुलिस इस बात से इंकार कर रही है. युवक बारीडीह का रहने वाला बताया जाता है. वहीं इस मामले में अभी तक किसी ने शिकायत नहीं की है. सीतारामडेरा थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी की एक कार साकची में राहगीरों को धक्का मारकर सीतारामडेरा की ओर भागी है, जिसके बाद कार चालक को शीतला मंदिर के पास से पकड़ा गया. कार में बाप-बेटे सवार थे. फिलहाल दोनों को थाना में बैठा कर रखा गया है.













