
जमशेदपुर: जमशेदपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से एक फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें देश के फोटोग्राफरों ने भाग लिया. इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडली में राजस्थान के मशहुर फोटोग्राफर उमेश गोगोना, बोकारो के राजीव रंजन सिन्हा और महाराष्ट्र के सचिन बोर ने भूमिका निभाई. इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जमशेदपुर के विकास शर्मा, दूसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल के हुगली के किरण वकाले, तीसरे स्थान पर रितिक गुप्ता रहे. इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार के लिए कार्तिक मैती, कमलाकांत मैती, विमल प्रकाश, आरसी प्रधान, सुभोजित घोषाल, को चुना गया. साथ ही साथ नेचर फोटोग्राफी के लिए प्रथम स्थान पर अरिंदम साहा, दूसरे स्थान पर सत्या मानिधर, तीसरे स्थान पर प्रीतम सेन रहे. सांत्वना पुरस्कार के लिए सुरेश्वर त्रिपाठी, अभिषेक पंडा, इनामुल कवि, एस के रहमान, जयदीप मुखर्जी, को चुना गया. सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरुप सर्टिफिकेट दिया गया. प्रतियोगता को सफल बनाने में संस्था की टीम ने बढ़- चढ़कर सहयोग किया.















