
घाटशिला : चंद्रयान मिशन की सफलता पर इसरो की ओर से ऑनलाइन अंतरिक्ष क्विज , चित्रांकन,मॉडल मेकिंग, हिंदी और इंग्लिश निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई गई.इस प्रतियोगिता में देश भर से करीब ढाई लाख बच्चों ने हिस्सा लिया. संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर घाटशिला के कई बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिए और 29 बच्चों ने मेरिट लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराकर क्षेत्र और विधालय का नाम रोशन किया है.बारहवीं कक्षा का मेधावी छात्र अर्जुन प्रसाद भारत के शीर्ष 10 में स्थान प्राप्त की है, इससे उसके परिवार और विधालय के शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है.इसके साथ ही विद्यालय के कुल 29 विद्यार्थियों ने शीर्ष 500 में विभिन्न कैटेगरी में स्थान प्राप्त किया है.माता पिता, अभिभावक , शिक्षक और विद्यार्थियों में हर्ष और उल्लास का माहौल है.विद्यालय प्रबंधक शोभा गनेरिवाल ने विद्यालय परिवार के तरफ से विजेताओं को बधाई दी और बच्चों के साथ -साथ शिक्षकों का योगदान की भूरी भूरी प्रशंसा की है.इस प्रतियोगिता को कोऑर्डिनेट करने में शिक्षकों में सस्वती रॉय पटनायक, सुमिता भट्टाचार्य, सैकत रॉय, संध्या मिश्रा, गुरदीप कौर, रशीदा खान, गीता रानी पातर ने विशेष योगदान दिया है.विद्यालय के शिक्षक प्रभारी एसआर दत्ता, पीआरओ डॉ प्रसंजीत कर्मकार, अनूप कुमार पटनायक सहित सारे शिक्षकों ने बच्चों को बधाई दी है.














