
रांची : झारखंड के पलामू के रामगढ़ थाना के चार और गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र के एक प्रवासी मजदूर की बेंगलुरु से दीपावली में घर लौटने के क्रम में हैदराबाद में हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. दो मजदूर रामगढ़ नदी पार गांव के और दो मजदूर उलडंडा के रहने वाले थे, जबकि एक मजदूर रमकंडा प्रखंड के बढ़काडीह गांव के रहने वाले हैं. रामगढ़ थाना प्रभारी आशीष खाखा ने बताया कि गांव से कोई व्यक्ति हैदराबाद रवाना नहीं हुआ है. वे भी संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं. साथ के दो व्यक्तियों के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है. जो शवों लेकर रामगढ़ लौटेंगे. उल्लेखनीय है कि मंगलवार को अहले सुबह में हैदराबाद के आउटर बाइपास में प्रवासी मजदूरों के एसयूवी से एक वाहन आ टकराया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ. पलामू के रामगढ़ के कई मजदूर बेंगलुरु, हैदराबाद, तेलंगना आदि जगहों में काम करते हैं.












