
रांची : झारखंड सरकार ने दिवाली और काली पूजा को लेकर अपना लॉकडाउन के दौरान गाइडलाइन जारी कर दिया है. इसको लेकर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की ओर से एक आदेश निर्गत किया गया है, जिसके तहत ही काली पूजा और दिवाली मनाया जाता है. इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर पटाखा फोड़ने पर रोक लगायी गयी है. सार्वजनिक तौर पर भोग या प्रसाद बांटने पर रोक रहेगी. अब तक छठ को लेकर गाइडलाइन जारी नहीं किया गया है. इस दौरान डीसी और एसएसपी या एसपी को कार्रवाई करने की छूट दी गयी है. (नीचे पढ़े 22 गाइडलाइन क्या-क्या है)
- सार्वजनिक स्थानों पर पटाखे फोड़ने की इजाजत नहीं होगी
- अपने निजी जगह पर पटाखा फोड़ने को लेकर दी नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश के अनुरुप अलग से आदेश जारी करने को कहा गया है.
- काली पूजा का आयोजन अपने घरों या मंदिरों में किया जा सकता है. छोटे पंडाल में भी आयोजित किया जा सकता है, जहां हमेशा से होता आया है.
- काली पूजा पंडाल या मंडप को चारो तरफ से घेरकर पूजा करने को कहा गया है ताकि किसी की इंट्री नहीं हो सकेगी.
- काली पूजा के पंडालों में सिर्फ 15 लोग ही अंदर जा सकेंगे.
- मास्क और छह फीट की दूरी बनाते हुए लोग बैरिकेटिंग के बाहर से ही दर्शन कर सकेंगे.
- छह फीट की दूरी को लेकर स्पेशल मार्किंग पंडालों में करने को कहा गया है.
- पूजा पंडाल या मंडप के आसपास किसी तरह की कोई लाइटिंग नहीं होगी
- किसी तरह का कोई स्वागत द्वार और तोरण द्वार नहीं लगेगा.
- सिर्फ जहां पूजा होगा, वहीं पंडाल होगा जबकि शेष अन्य जगह खुला रहना है.
- माइक सिस्टम या साउंड सिस्टम सुबह 7 बजे से लेकर रात नौ बजे तक 55 डेसिबल से ज्यादा नहीं बजाना है और सिर्फ आरती और मंत्र पढ़ते वक्त ही लगाना है.
- किसी तरह का कोई मेला का आयोजन नहीं होगा
- किसी तरह का कोई फूड स्टॉल नहीं लगाया जा सकेगा.
- किसी तरह का विसर्जन का जुलूस नहीं निकलेगा.
- किसी तरह का कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नही होगा.
- किसी तरह का कोई प्रसाद, भोग या अन्य सामानों के वितरण पर रोक रहेगी
- आयोजकों की ओर से आमंत्रण पत्र बांटने पर पाबंदी रहेगी.
- किसी तरह का सार्वजनिक आयोजन करने पर रोक रहेगी. पंडालों का किसी तरह का कोई उदघाटन नहीं होगा.
- फेस कवर और मास्क पहनना अनिवार्य होगा.
- छह फीट की दूरी रखकर आयोजन करने की अनुमति होगी.
- डीसी और एसपी इसको अमल में लाने के लिए कानूनी कदम उठा सकते है.
- जो भी इन नियमों का अनुपालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.















