
धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत नारायणी भंडार का अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने छापेमारी कर तेल भंडारण की जांच की. इस क्रम में बहुत सारी अनियमितता पाई गई है. इसके लिए सभी खाद्य तेलों का सैंपल लिया गया और जांच हेतु भेजा गया और गोडाउन को सील किया गया है. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी शालिनी खलखो, फूड सेफ्टी ऑफिसरदीप श्रीवास्तव और कार्यपालक दंडाधिकारी जयप्रकाश करमाली ,थाना प्रभारी समेत अन्य उपस्थित थे.















