
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव के निर्देशानुसार सभी पंचायतों में कृषक पाठशाला आयोजित कर धान अधिप्राप्ति हेतु किसानों को जागरूक किया गया. इस क्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी पतित पावन घोष ने कृषक पाठशाला का आयोजन कालचिती पंचायत में किया. इस दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभुकों को केसीसी से आच्छादित किए जाने, धान अधिप्राप्ति हेतु आवेदन की प्रक्रिया, रबी फसलों के ज्यादा उत्पादन के लिए तकनीकी की जानकारी के साथ-साथ धान कटनी करने के पश्चात कीटों के प्रकोप से बचने हेतु भंडारण की विधि विस्तार पूर्वक बताई गई. मौके पर सहायक तकनीकी प्रबंधक दिलेश्वर महतो, जनसेवक आसाराम महतो समेत अन्य उपस्थित थे.















