
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के साकरा गांव में युवा क्लब के तत्वावधान में दो दिवसीय रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन मंगलवार देर रात्रि मुख्य अतिथि सांसद पुत्र कुणाल महतो ने फीता काटकर और बल्लेबाजी कर उदघाटन किया. समारोह को संबोधित करते हुए कुणाल महतो ने कहा कि खेल हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है, इससे हमारे शरीर भी स्वस्थ रहता है. कहा कि खेल से आपसी एकता और भाईचारा बढ़ता है. कहा है खिलाड़ी खेल भावना से खेलकर अपनी प्रतिभा को निखारें. उन्होंने कहा कि साकरा जैसी छोटी गांव में रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कर ग्रामीण प्रतिभा को एक बेहतर मंच देने का सराहनीय कार्य किया है.

युवा खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में भी मेहनत और प्रतिभा से पहचान बना सकते हैं. खिलाड़ी अनुशासन में रहकर खेले खेल हमें अनुशासन और संगठित रहने की सीख देता है. इस मौके पर दुर्गा पद मिश्रा, नंदकिशोर पाल ,बृजेश मिश्रा ,गौरव पुष्टि ,दुर्गा पद माहित, चंदन शीट ,श्याम दे ,नारायण राणा, राकेश पात्र,देव प्रकाश दुबे, मिथुन कुमार जेना,मून दुबे,पार्थ ओझा,मुन्ना होता समेत अन्य उपस्थित थे.














