गालूडीह : गम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ कथित रूप से दुष्कर्म की घटना के विरोध में रविवार को भाजपा गालूडीह मंडल की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया. मंडल अध्यक्ष अमरदीप शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घटना के प्रति आक्रोश जताते हुए महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए. पीड़िता को न्याय मिले और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं. मौके पर विश्वजीत पंडा, राजेश शाह, समीर शी, अजय अग्रवाल, गोपाल पटनायक, नाडु नामता, मनोज गोराई और दीपक राय समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.












