
जगन्नाथपुर: मंगलवार दोपहर को जगन्नाथपुर पुलिस ने थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक के नेतृत्व में पोक्सो एक्ट के फरार आरोपी निरंजन प्रसाद के घर पर इस्तेहार चिपकाया है.थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने बताया कि जैतगढ़ निवासी पोक्सो एक्ट के आरोपी निरंजन प्रसाद के खिलाफ मामला दर्ज होने के पश्चात पूरा परिवार घर से फरार हो गया है. इस संबंध में वरीय पदाधिकारियों के आदेश पर जगन्नाथपुर पुलिस आरोपी के ओड़िशा व झारखण्ड के सभी संभावित स्थानों पर गिरफ्तार के लिए छापामारी की गई. लेकिन उनका और परिवार वालों को कुछ पता नहीं चल पाया. जिसके बाद जिले के आला अधिखारियों के आदेश पर उनके घर पर इश्तेहार चिपकाया गया. इसके बाद भी उनका परिवार आत्मसमर्पण नहीं करता है तो विभाग आगे की कार्रवाई करेगी.इस मौके पर पुअनि देवसाई भगत, सअ नि उमेश प्रसाद, तारकनाथ सिंह, पुलिस बल व ग्रामीण उपस्थित थे.















