
चाईबासा : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर जगन्नाथपुर थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बुधवार को बड़ा तालाब और बालियाडीह नदी का निरीक्षण किया. साथ ही थाना प्रभारी ने जगन्नाथपुर के समाजसेवी ईश्वरचन्द्र विद्यासागर से बात करके छठ घाट की सफाई हेतु जेसीबी मशीन उपलब्ध करवाने का आग्रह किया. वहीं जगन्नाथपुर के समाजसेवी ईश्वर चन्द विधासागर ने भी थाना प्रभारी मोदक का आग्रह स्वीकारते सफाई हेतु जेसीबी मशीन देकर घाट की सफाई की व्यवस्था करवायी. छठ व्रतियों के लिए घाट पर आमोद साव के द्वारा साज-सज्जा की व्यवस्था कराई गई. बुधवार की सुबह से ही बलियाडीह नदी घाट की सफाई शुरू हो चुकी है. वहीं बड़ा तालाब की सफाई गुरुवार को की जाएगी. थाना प्रभारी मोदक द्वारा इस तरह के धार्मिक और सामाजिक कार्यो में भी रुचि लेकर कार्यों को पूर्ण करवाने पर आसपास के क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है. लोग थाना प्रभारी के कार्यो का काफी सराहना भी कर रहे हैं. (आगे की खबर नीचे पढ़ें)

स्थानीय निवासियों ने कहा कि दोनों घाटो पर लाईट व साज-सजावट के लिए ग्रामीण अपने स्तर से व्यवस्था करेंगे. साथ ही समाजसेवी आमोद साव भी साज-सज्जा में महत्वपूर्ण योगदान करेंगे. आपको बता दें कि जगन्नाथपुर सरकारी बड़ा तालाब मे गंदगी का अंबार लगा हुआ है. यहीं पर बड़ी संख्या में आस्था के महापर्व पर छठव्रती और श्रद्धालुओं के द्वारा छठ पूजा की जाती थी. गंदगी के कारण ही विगत कई साल से आस्था का महापर्व छठ पूजा बालियाडीह नदी पर भी शुरू हो गई है. जिस कारण जगन्नाथपुर में अब दो जगहों पर छठ मईया की पूजा हो रही है. थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने कहा कि आस्था का महापर्व छठ पवित्र व पावन पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सादगी व भाईचारे के साथ मनायें. उन्होंने कहा कि कोविड 19 को देखते हुए सरकार द्वारा जारी सारी गाइडलाइन का पालन करते हुए पर्व को मनायें. सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का प्रयोग अवश्य करें. पुलिस प्रशासन की ओर से जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी वह सहयोग दिया जायेगा. वहीं मौके पर जगन्नाथपुर अनुमंडलाधिकारी शंकर एक्का व प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार ने भी छठ घाट का जायजा लिया. इस दौरान पर सअनि नंदकिशोर सिंह, समाजसेवी ईश्वर चंद्र विद्यासागर, राजकुमार शर्मा, कन्हैया शर्मा समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे.















