
जमशेदपुर : छठ पर्व पर नदी घाटों पर छठ पूजा करने की सरकारी स्वीकृति को देखते हुए भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के द्वारा शहर के दो छठ घाटों पर बेली बोधनवाला घाट तथा सत्ती घाट कदमा में एम्बुलेंस के साथ फर्स्ट एड की टीम तैनात की जायेगी. यह जानकारी सोसाइटी के मानद सचिव विजय सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि ये टीमें 20 नवंबर को दोपहर 2:00 से शाम 8:00 बजे तक तथा 21 नवंबर को सुबह 5:00 से 8:00 बजे तक अपने सेवाएं प्रदान करेंगी. छठ के दिन 20 नवंबर को आदित्यपुर में विहंगम योग संस्थान के सहयोग से प्रात: 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रक्तदान शिवार का भी आयोजन किया गया है. 21 नवंबर को बागबेड़ा स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में रेड क्रॉस के पैट्रन गोविंद दोदराजका की दिवंगत माता पिता स्व नर्मदा देवी सत्यनारायण जी दोदराजका की पुण्य स्मृति में नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जायेगा.














