
जमशेदपुर : छठ व्रतधारियों के लिए छठ करने के लिए जिला परिषद किशोर यादव के आग्रह पर जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने अपने 3000 लीटर वाले निजी पानी टैंकर से बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत कुंवर सिंह मैदान, शहीद मैदान सहित कई स्थानों पर बने अस्थाई छठ घाट पर नि:शुल्क पानी की सुविधा उपलब्ध करायी है। इस दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि बागबेड़ा में छठ व्रतधारियों को छठ करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े, इसी बात मद्देनजर पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी अस्थाई घाट पर पानी देने का कार्य किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर कल भी सुबह बेला में नि:शुल्क पानी की सुविधा दी जायेगी। उन्होंने छठ व्रतधारियों से सामाजिक दूरी बनाकर छठ करने का भी आह्वान किया। इस दौरान जिला परिषद किशोर यादव, उप मुखिया सुनील गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य धर्मेंद्र चौहान, समाजसेवी बृज तिवारी, सुनील सिन्हा समेत कई लोग उपस्थित थे।







