
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत खरकई नदीं से बुधवार की सुबह जगदीश राव उर्फ सीनू राव का शव बरामद किया गया था. इस संबंध में मृतक के पिता वेकटेश राव ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात पर मामला दर्ज कराया है. वहीं पुलिस को जांच में कदमा के एक भाजपा नेता के भाई के संलिप्त होने की जानकारी मिली है. एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन ने बताया कि उनके पिता ने बेटे की डूबकर मौत के बारे में बताया था पर उसके शरीर में चोट के निशान को देखते हुए उन्होने हत्या का मामला दर्ज कराया है. वहीं उन्हे किसी ने जानकारी दी है कि एक भाजपा नेता ने घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल पुलिस दो लोगो को हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ कर रही है. मृतक के दोस्त ने बताया था कि 16 नवंबर की रात को जुआ खेलने के दौरान कुछ युवकों ने फायरिंग की थी. डर से सीनू बहां से जान बचाकर भागा था. दो दिन बाद नदीं से उसकी शव बरामद किया गया.







