
धालभूमगढ़:धालभूमगढ़ प्रखंड की कोकपरा पंचायत में प्रखंड विकास पदाधिकारी शालिनी खलखो ने प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों को गृह प्रवेश कराया. मौके पर अपूर्ण आवासों का निरीक्षण करते हुए संबंधित लाभुकों को जल्द से जल्द आवास निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया है. साथ ही कोकपाड़ा पंचायत के 10 प्रधानमंत्री आवास लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया. मौके पर पंचायत के मुखिया, स्वयंसेवक और प्रखंड समन्वयक उपस्थित थे.















