
चाईबासा: मनोहरपुर कोयना वन प्रक्षेत्र अंतर्गत मनिपुर हाथी चेक नाका के समीप रात्रि गस्ती के दौरान देर रात क़रीब 10 बजे वनरक्षियो ने अवैध रूप से 15 बोरे में लदे मेदा छाल समेत मालवाहक संख्या ओडी 14 सी 7269 गाड़ी को जब्त किया है. जब्त गाड़ी का ओनर मनोहरपुर निवासी रामनाथ गुप्ता के नाम पर है. वन विभाग द्वारा जप्त 15 बोरा मेदा छाल मनोहरपुर के विकाश यादव का बताया जा रहा है.जबक़ि मौके से मालवाहक चालक मो. मोईंन मेदा छाल लदे वाहन को छोड़कर भाग गया है.वहीं वनरक्षियों ने रात्रि में जब्त उक्त वाहन को कारवाई के लिए मनोहरपुर कोयना वनप्रक्षेत्र कार्यालय परिसर में लाकर रखा गया है.
यह जानकारी कोयना रेंज के रेंजर विजय कुमार ने दी.
उन्होंने बताया की वनरक्षी वीति रात्रि गस्ती अभियान में थे.वहीं वनरक्षियों ने एक वाहन मनोहरपुर के पास मनीपुर फोरेस्ट चेक नाका समीप की ओर आता देखा.जबक़ि वनरक्षियों ने उस वाहन को रोकने का प्रयास किया. किंतु अंधेरे का फ़ायदा उठाकर वाहन चालक आगे फोरेस्ट हाथी चेक नाका के समीप वाहन छोड़ कर भागने में सफल हो गया.जप्त किया गया मेदा छाल का बाज़ार के हिसाब से अनुमानित मूल्य क़रीब 30 हज़ार रुपए का बताया जा रहा है.वहीं वन अधिनियम 1927 धारा 41,42के तहत वाहन मालिक रामनाथ गुप्ता.मेदा छाल तस्कर विकाश गुप्ता एवं मनोहरपुर मीर मुहल्ला निवासी चालक मो.मोईंन के ऊपर अग्रेतर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है.







