
जमशेदपुर: झारखंड विकलांग मंच की प्रखंड स्तरीय बैठक पंटमदा के लावा पंचायत भवन में हुई. जिसकी अध्यक्षता दिलीप कुमार ने की. इसमें मुख्य रूप से अंतोदय राशन कार्ड, विकलांग पेंशन, कंबल वितरण एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के मुद्दे पर चर्चा की गयी. जिसमें लोगों ने बताया कि करीब छह सात महीनों से विकलांगता पेंशन का लाभ बहुत विकलांगों को नहीं मिला है. साथ ही अंतोदय राशन कार्ड नहीं बन रहा है और प्रधानमंत्री आवास योजना का भी लाभ विकलांगजनों को नहीं दिया जा रहा है. बैठक में झारखंड विकलांग मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार एवं समाजसेवी विश्वनाथ उपस्थित थे.
बैठक के बाद विकलांगों का प्रतिनिधिमंडल पटमदा के प्रखंड विकास पदाधिकारी शंकराचार्य सामद से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत करवाया. बीडीओ ने जल्द से जल्द सभी समस्याओं का निष्पादन करने का आश्वासन दिया. उन्होंने सभी विकलांग जनों को ठंड के दौरान कंबल उपलब्ध कराने की सहमति दी.
बैठक में उपस्थित भजोहरी महतो, अगनू महतो, कैलाश महतो, सरला हांसदा, बसंती सहिस, दुर्गा चरण महतो, सरस्वती कर्मकार, संध्या रानी महतो, रूपाली महतो, खडु रजक, दशरथ महतो, प्रह्लाद महतो, छोटेलाल कर्मकार, सोमू महतो एंव बसंत सहिस आदि शामिल थे.





