
चाईबासा: हाटगम्हरिया-प्रखंड क्षेत्र में पेयजल एवं सड़क की समस्या को लेकर कुसमिता में ग्रामीणों ने बैठक कीं. इस बैठक की अध्यक्षता मनोज लागुरी ने की. ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या पर चर्चा किया कि मुण्डासाई चौक स्थित जलमीनार से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है. इस टोला की आबादी लगभग तीन सौ से अधिक है. लोगों को रात-विरात में पानी के लिए बहुत बड़ी समस्या बन जाती है. साथ ही कुसमिता से जोड़ने के लिए सिर्फ पैदल का रास्ता है, जिसमें न दोपहिया, न चार पहिया वाहन जा सकता है. आकस्मिक अथवा स्वास्थ्य सेवा के लिये एम्बुलेंस वाहन का जाना तो बिल्कुल ही असंभव है. ग्रामीणों ने जानकारी दिया है कि इस टोला में न जनप्रतिनिधि,न सरकार के अधिकारी हमारी बुनियादी सुविधा के बारे में हाल-चाल जानने आते हैं. ग्राम सभा के नाम पर सिर्फ राजिस्टर में समस्या के बारे में लिख लिया जाता है, लेकिन इसकी समाधान की दिशा में लगभग बीस साल पूर्व से कोई पहल नही किया गया है. अब इस समस्या की समाधान को लेकर ग्रामीणों ने प्रखण्ड कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया है. मौके पर घनश्याम गोप, महावीर गोप, करण गोप, गोपाल गोप, सुकरा गोप, बबलु गोप, चैतन्य गोप, पार्वती गोप, पूजा गोप, लखन गोप, लालसिंह गोप, राजेश गोप, गुरुचरण गोप,राजू गोप,जोबना गोप,मंगल गोप,शुरू गोप,सचिन लागुरी,सपनी लागुरी आदि लोग मौजूद थ.






