
रांची/जमशेदपुर : झारखंड में तंबाकू उत्पाद बेचने वालों को लाइसेंस लेना होगा. इसकी रांची नगर निगम से शुरू हो गया. वैसे रांची देश का पहला नगर निगम है, जहां से तंबाकू उत्पाद बेचने वालों को वेंडर्स लाइसेंस दिया जा रहा है. अब बिना लाइसेंस तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जायेगी. जमशेदपुर से भी नगर निकाय यानी जेएनएसी, मानगो अक्षेस और जुगसलाई नगर परिषद से इसका लाइसेंस का वितरण शुरू कर दिया जायेगा. रांची में मेयर ने इसकी शुरुआत की है. बच्चों और युवाओं को तंबाकू से दूर रखने केलिए यह कदम उठाया गया है. वैसे हाल में आये आंकड़े के मुताबिक, तंबाकू उत्पाद का उपयोग करने वालों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ढी है. सोशियो इकॉनॉमिक एंड एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसाइटी सीड्स और दी यूनियन नयी दिल्ली के संयुक्त सर्वे के मुताबिक, वर्ष 2009-2010 के आंकड़े के अनुसार 50.1 फीसदी तंबाकू सेवन व्यस्क करते थे, जो 2016-2017 में घटकर 38.9 फीसदी हो गया था, लेकिन अभी 1.5 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है, जो चिंता बढ़ा सकती है. इस लाइसेंस के साथ ही वैसे उत्पाद, जहां रोक लगायी गयी है, वहां रोक बरकरार रखी जायेगी. ऐसे तंबाकू, जिस पर रोक है, अगर उसका उपयोग या बेचा जाता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.




