
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के चुनाव को लेकर उलटी गिनती चल रही है. कोरोना काल के बीच टाटा वर्कर्स यूनियन के चुनाव को लेकर तैयारी चल रही है. अध्यक्ष आर रवि प्रसाद के बगैर यह चुनाव होगा, जिसमें सत्ता पक्ष की ओर से डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय और शैलेश सिंह समेत आठ पदाधिकारी एक साथ है. सत्ता पक्ष के इन सारे लोगों का मिशन चुनाव बुधवार से शुरू हो गया. बुधवार को यूनियन के सहायक सचिव और सत्ता पक्ष के अग्रणी नेता नितेश राज का जन्मदिन भी था. इसी के बहाने सभी कमेटी मेंबरों का जुटान भी हुआ और बर्थडे सेलीब्रेशन के साथ ही सत्ता पक्ष ने बुधवार से अपने मिशन चुनाव की तैयारी शुरू कर दी. इसके तहत सत्ता पक्ष की टीम ने बैठक ब्लास्ट फर्नेस के कमेटी मेंबरों के साथ की, जिसमें मुख्य रुप से आने वाले यूनियन चुनाव से पहले चुनाव पदाधिकारी और चुनाव कमेटी के चयन पर चर्चा की गई. इस दौरान सहायक सचिव नितेश राज के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई दिया गया. तमाम कमेटी मेंबरों से चुनाव कमेटी के नाम पर सुझाव मांगा गया और कमेटी मेंबरों को अभी तक टीम द्वारा जो तैयारी की गई है, उसकी जानकारी दी गई. कमेटी मेंबरों से अपील की गई कि वे विभाग के अंदर एकजुट होकर चुनाव की तैयारी करें और सत्ता पक्ष की टीम से अधिक से अधिक कमेटी मेंबरों को जोड़ने का काम करें. पदाधिकारियों के टीम ने कमेटी मेंबरों को आश्वस्त किया गया कि उनकी टीम जो भी निर्णय लेगी, कमेटी मेंबरों के सलाह और बहुमत के आधार पर ही लेगी. इस दौरान कमेटी मेंबर पुष्कर, जग्गा राव, राकेश शुक्ला, कुंदन कुमार सिंह, रविशंकर पांडेय, मुमताज, भानु जी और डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडे, उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, भगवान सिंह, शत्रुघ्न राय, सहायक सचिव धर्मेंद्र उपाध्याय, सहायक सचिव नितेश राज, कोषाध्यक्ष प्रभात लाल और पूर्व डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश कुमार सिंह उपस्थित थे. इस दौरान तय किया गया कि तमाम विभाग के कमेटी मेंबरों को बुलाकर उनका विचार लिया जाएगा, उसके बाद कुछ भी चुनाव कमेटी को लेकर तय किया जायेगा.



