
जमशेदपुर: झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन जमशेदपुर इकाई का चुनाव जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित पुलिस लाईन में शुक्रवार को तीन घंटे लेट से शुरू हुआ. तैयारी पूरी नहीं होने के कारण चुनाव में विलंब हुआ है. 7 पदाधिकारियों एवं 28 सदस्यों के लिए कुल 102 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. आपको बता दें कि शुक्रवार को हो रहे मतदान की प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए 4,उपाध्यक्ष पद के लिए 5, संयुक्त सचिव के लिए पांच और अन्य पदों के लिए चार- चार उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. जबकि 28 सदस्यों के लिए 88 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. मतगणना की प्रक्रिया एसएसपी के निर्देश के बाद शुरू की जाएगी. वैसे इस चुनाव को लेकर पुलिस लाईन में सुबह से ही काफी गहमागहमी का माहौल है.




