
चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर गांव में बने सामुदायिक भवन से विगत दिनों कई पंखा की चोरी हुई थी. चोरी की सूचना नपं के पदाधिकारियों ने थाना में देकर चोरी का मामला दर्ज कराया था.इस मामले में पुलिस ने पहले भी अरोपी को पकड़कर जेल भेजा है और आज इस मामले के एक और अभियुक्त मउभंडार निवासी बिट्टु अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वही चाकुलिया थाना में अवैध दारू बेचने के अरोपी ललित सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दोनों अरोपियों के खिलाफ थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज है
[metaslider id=15963 cssclass=””]




