
जमशेदपुर : जमशेदपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सौजन्य से मानगो नगर निगम द्वारा मानगो डिमना रोड स्थित राजस्थान भवन में ट्रेड लाइसेंस बनवाने एवं रिन्यूवल करवाने के लिए दो दिवसीय शिविर लगाया गया. शिविर का उदघाटन जमशेदपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के संरक्षक मोहनलाल अग्रवाल एवं राजस्थान नव युवक संघ के अध्यक्ष विजय अग्रवाल एवं सचिव मनोज केजरीवाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. ट्रेड लाइसेंस बनवाने हेतु व्यापारियों को आधार कार्ड, पैन कार्ड, रेंट एग्रीमेंट अथवा प्रतिष्ठान के कागजात एवं होल्डिंग टैक्स का प्रति लाना अनिवार्य है. कैंप में लगभग 500 व्यापारियों नें नये लाइसेंस के लिए आवेदन दिया तथा रिन्यूवल करवाया. कैंप में मुख्य रूप से मानगो नगर निगम के सिटी मैनेजर राहुल कुमार, चेंबर सचिव आकाश शाह, भाजमो उलीडीह मंडल संयोजक धर्मेंद्र प्रसाद, राजेश कुमार, विवेक शर्मा, सुनीता सिंह एवं अन्य उपस्थित थे और सभी नें आवेदकों को लाइसेंस के लिए आवश्यक जानकारी देते हुए सहयोग किया.







