
जमशेदपुर : भारतीय गौरक्षा वाहिनी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सह वरिष्ठ भाजपा नेता आसिफ रिजवान खान ने शहर में विभिन्न स्थानों पर सड़क किनारे ठंड में सो रहे गरीब लोगों के बीच कंबल वितरण किया। कंबल वितरण का कार्यक्रम साकची, भालूबासा, बस स्टैंड, आदि स्थानों पर किया गया। इस दौरान आसिफ रिजवान खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा की ईश्वर ने हमें इस लायक बनाया है कि हम मानवता की सेवा कर सकें, तो बस अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहा हूं. आगे भी इस तरह के सामजसेवा के कार्यक्रम किए जायेंगे।
















