
गोलमुरी में बाइक सवार से छिनतई, पर्स और मोबाइल छीन भागे युवक
जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत आरडी टाटा गोलचक्कर के पास सोमवार देर रात बागबेड़ा निवासी संतोष पांडेय से बाइक सवार दो युवकों ने छिनतई कर ली.युवकों ने संतोष से उसका पर्स और मोबाइल छीन लिया और तेज़ी से फरार हो गए. इस संबंध में संतोष ने गोलमुरी थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. संतोष ने बताया कि वो बस स्टैंड से आशीर्वाद बस के लिए टिकट काटने का काम करते है.देर रात को वो काम खत्म कर बागबेड़ा स्थित अपने घर जा रहे थे.आरडी टाटा गोलचक्कर के पास पीछे से एक स्कूटी पर सवार होकर 2 युवक आए और उनसे पर्स और मोबाइल छीन लिया. पर्स में 15 हजार रूपए थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. (नीचे पढ़े और खबरें)
बर्मामाइंस में ऑटो चालक ने कार चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला
जमशेदपुर के बर्मामाइंस गोलचक्कर के पास सोमवार को एक अनियंत्रित कार ने बाइक और ऑटो को टक्कर मार दी थी. इस घटना में दो लोग घायल हो गए थे. मामले को लेकर ऑटो चालक बिरसा नगर निवासी महादेव साहू ने बर्मामाइंस थाना में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. महादेव ने कार चालक पर तेज़ी एवं लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामले दर्ज कराया है. (नीचे पढ़े और खबरें)
मानगो में महिला ने पति और सास पर लगाया दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप
जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत मानगो रिपीट कॉलोनी निवासी मुक्तीवाला महतो ने अपने पति शक्ति पदो महतो और अपने सास पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है, इस संबंध में पीड़िता ने एमजीएम थाना में दहेज के लिए प्रताड़ित करना और जान से मारने का प्रयास करने का मामले दर्ज कराया है, शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.















