
जमशेदपुर : सुभाष युवा मंच द्वारा आयोजित 178वें आंनद भोज में डीआईजी कोल्हान राजीव रंजन सिंह शामिल हुए, उन्होंने जरूरतमंदो को भोजन बांट कर कार्यक्रम की शुरुआत की। राजीव रंजन सिंह ने कहा कि आनंद भोज एक पवित्र कार्यक्रम है और समाज के लिए अनुकरणीय है। पारस नाथ मिश्रा की इस पहल की डीआईजी ने सराहना की। साथ ही समाज के सक्षम लोगो से आनंद भोज में आगे बढ़ कर सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में उनके शामिल होने का उद्देश्य सुभाष युवा मंच की पूरे टीम का हौसलाअफजाई करना है।

टाटानगर रेलवे स्टेशन में आनंद भोज के 178 वें आयोजन में कोल्हान के डीआईजी कोल्हान राजीव रंजन सिंह को संस्था के अध्यक्ष पारस नाथ ने शॉल ओढ़ा कर स्वागत किया। पारस नाथ मिश्रा ने बताया कि आंनद भोज 2018 से निरंतर जारी है और अब तक लगभग 1 लाख 65 हज़ार लोगो को भोजन कराया जा चुका है। 178 वें आयोजन में लगभग 700 लोगो को भोजन कराया गया। इस कार्यक्रम में सभी लोगो को राजीव रंजन सिंह ने और पारस नाथ मिश्रा ने अपने हाथों से कम्बल ओढ़ाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामा शंकर सिंह , आलोक रंजन डीएसपी, राजेश कुमार सिंह बागबेड़ा थाना प्रभारी, नित्यानंद महतो जुगसलाई थाना प्रभारी, राजेश कुमार ट्रैफिक इन्स्पेक्टर, बिमल जालान, मनोज कांटिया, विकास शर्मा, संतोष ठाकुर, कन्हैया मिश्र, रोशन कुमार, एनके सिंह व अन्य लोग उपस्थित थे।

















