
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिस्टुपुर थाना अंतर्गत धतकीडीह हरिजन बस्ती में मंगलवार की रात एक युवक को स्थानीय महिला ने जब पेशाब करने से मना किया तो युवक ने चाकू निकाल कर हमला कर दिया. इस घटना में स्थानीय निवासी अंजन घोष घायल हो गया है. स्थानीय लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी. इधर सूचना पाकर बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पकड़कर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने युवक के पास से चाकू भी बरामद कर लिया है. युवक का नाम वसीम अख्तर है, वह ओल्ड पुरुलिया रोड का रहने वाला है. घटना के संबंध में घायल अंजन घोष ने बताया कि दो युवक ठक्कर बप्पा स्कूल के पास पेशाब कर रहे थे.जब एक महिला ने उसे ऐसा करने से मना किया तो युवक ने महिला के सामने अश्लीलता की. जब उसने इसका विरोध किया तो दूसरे युवक ने अपने पास से चाकू निकला और हमला कर दिया. युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. पुलिस हमला करने वाले युवक को अपने साथ ले गई.

















