
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला अन्तर्गत गोईलकेरा क्षेत्र में 60 बटालियन, सीआरपीएफ के कमांडेंट आनन्द कुमार जेराई ने गोईलकेरा ब्लाक के पास सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया. सामुदायिक भवन से ग्रामीणों को शिक्षित एवं लाभ पहुचाने के उद्देश्य से बनाया गया. जिसमें कम्प्यूटर, स्टेशनरी सामग्री, खेल सामग्री इत्यादि को उपलब्ध कराया गया हैं. इस अवसर पर 60 बटालियन के सहायक कमांडेंट संजीत कुमार, बीडीओ गोईलकेरा प्रखण्ड- सुधीर प्रकाश, मुखिया ग्राम सभा गोईलकेरा -पायो बेसरा के साथ-साथ ग्रामीण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे. इस दौरान संजीत कुमार ने कहा कि भारत व राज्य सरकार के लाभकारी योजनाओ एवं शिक्षा नितियों के संबंध में जागरूक किया एवं उनका हौसला बढ़ाया. इसके अलावा कोरोना महामारी व मलेरिया से बचाव एवं उपाय व सेहतमंद स्वास्थ्य के बारे में बताया एवं यह भी संदेश दिया गया कि सीआरपीएफ आपकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है.











