
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अरवा राजकमल एवं पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा की संयुक्त अध्यक्षता में एक बैठक हुई. इसमें उप विकास आयुक्त संदीप बक्शी, परियोजना निदेशक, आईटीडीए सुनील कुमार के उपस्थिति में राज्य सरकार के प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम से संबंधित तैयारियों को लेकर चर्चा की गयी. इस दौरान योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण तथा विभिन्न विभागों के द्वारा परिसंपत्तियों के वितरण सहित अन्य गतिविधियों के संचालन को लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए पदाधिकारियों के कर्तव्य का निर्धारण तथा संबंधित उक्त आयोजन को लेकर संबंधित विभागों को सूची उपलब्ध करवाने का निर्देश देते हुए वरीय पदाधिकारियों के द्वारा कार्यक्रम आयोजन हेतु निर्धारित स्थल पिल्लई हॉल का भी जायजा लिया गया.
इस संदर्भ में उपायुक्त के द्वारा जानकारी दिया गया कि राज्य सरकार के कार्यकाल के 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर जिला में विकास मेला-सह-परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा एवं मुख्य कार्यक्रम रांची में आयोजित होगा तथा समानांतर जिला में कार्यक्रम आयोजित कर मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जाएगा तदुपरांत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा. उन्होंने बताया कि वर्तमान कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए यह कार्यक्रम मुख्यालय शहर चाईबासा के पिल्लई हॉल में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. कार्यक्रम में अधिकतम 200 व्यक्ति ही शामिल रहेंगे.उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि निर्धारित 200 व्यक्तियों में विभिन्न योजनाओं से संबंधित लाभुक यथा वन पट्टा, प्रधानमंत्री आवास योजना, झारखंड सरकार द्वारा संचालित ग्रीन राशन कार्ड, स्वयं सहायता समूह के बीच लोन आदि के बीच प्रमाण पत्र एवं परिसंपत्ति का वितरण किया जाएगा.

यह कार्यक्रम विभिन्न प्रखंडों में अनवरत 14 दिनों तक चलता रहेगा, जिसमें जिन-जिन योजनाओं का शुभारंभ जिला स्तर से किया जाएगा उससे संबंधित लाभुकों को योजनाओं से संबंधित स्वीकृति पत्र का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जिला में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय विधायक-सह-महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री श्रीमती जोबा मांझी के अध्यक्षता तथा सांसद एवं सभी विधायक सूचीबद्ध लाभुकों के बीच प्रमाण पत्र एवं परिसंपत्ति का वितरण करेंगे. कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 1 -1 कुर्सी छोड़कर लाभुकों को बैठाने की व्यवस्था किया जाएगा और अपराह्न 12:30 बजे से 2:30 बजे के बीच में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन संभावित है तदुपरांत जिला स्तरीय कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा.
इस अवसर पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी शशिन्द्र कुमार बड़ाईक, पोड़ाहाट चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी अभिजीत सिन्हा(भाप्रसे), जगन्नाथपुर अनुमंडल पदाधिकारी शंकर एक्का, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमर कुमार पांडे, पुलिस उपाधीक्षक(मुख्यालय) सुधीर कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी विपिन कुमार सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री लक्ष्मण हरिजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती उर्वशी पांडे, चाईबासा सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती पारुल सिंह, सदर अंचलाधिकारी गोपी उरांव, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला नजारत प्रभारी, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता, चाईबासा, चक्रधरपुर सहित अग्रणी बैंक प्रबंधक, डीपीएम जेएसएलपीएस एवं अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.











