
जमशेदपुर : राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन के राष्ट्रीय सचिव रंजीत वर्मा ने सिविल डिफेंस सेल झारखण्ड के अध्यक्ष रवि शंकर केपी को झारखण्ड के तीन जिलों (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम तथा सरायकेला खरसावां) का इंचार्ज बनाया है। इस बाबत उन्होंने एक पत्र जारी करते हुए निर्देश दिया है कि इन तीन जिलों में होने वाले स्वच्छ भारत मिशन 2021 के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेकर इस मिशन को सफल बनाने का प्रयास करें। ज्ञात हो कि रवि शंकर केपी कई सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं और पिछले 4 वर्षों से मानगो नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। वह सक्रिय रूप से मानगो नगर निगम में होने वाले सफाई कार्यक्रमों में अपनी सेवा दे रहे हैं। रंजीत वर्मा ने इस पत्र की प्रतिलिपि तीनों जिला के उपायुक्त को भी भेज दी है।











