
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की भूतिया पंचायत के जुगिसोल गांव में बिदु चांदान इंस्टीट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेज के तत्वावधान में संताली भाषा दिवस का आयोजन किया गया. इसमें बच्चों को लिए कई तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य रुप से गणित दौड़, तीरंदाजी, और गीत संगीत प्रतियोगिता समेत अन्य खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस इंस्टीट्यूट की स्थापना कर गांव के ही रबी चांद मांडी ने ग्रामीण बच्चों को ओलचिकी लिपि और संथाली भाषा साहित्य की शिक्षा देने का काम कर रहे हैं. पिछले महीने ही शुरू हुए इस इंस्टीट्यूट में आसेका द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर पठन पाठन होता है. संताली भाषा दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे आदिवासी सुरक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष धनेश्वर मुर्मू ने इस पहल को सराहा. इस अवसर पर प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर जितेंद्र टुडू, सुनील सोरेन, गुरुबारी मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे.











