
आदित्यपुर : कोल्हन डीआईजी राजीव रंजन सिंह बुधवार को सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना पहुंचे. इस दौरान डीआईजी ने सिरिस्ता से संबंधित जानकारियां थाना कर्मियों को दी. वहीं खामियों पर भी उन्होंने विशेष ध्यान आकर्षण कराया. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए डीआईजी ने बताया कि उनका यह रूटीन विजिट था. वहीं सरायकेला और चाईबासा जिले में हाल के दिनों में नक्सलियों के गिरफ्तार होने और नक्सल गतिविधियों में कमी होने की बात उन्होंने कही. (नीचे भी पढ़ें)
डीआईजी ने नक्सलियों का आह्वान करते हुए कहा कि नक्सलवाद के रास्ते चलकर उनका विकास नहीं हो सकता है. वे समाज की मुख्यधारा में लौटे और झारखंड सरकार के सरेंडर पॉलिसी का लाभ उठाएं. उन्होंने झारखंड सरकार के नक्सल पॉलिसी को देश का सबसे बेहतरीन नक्सल पॉलिसी बताया. इस दौरान डीआईजी ने अधिकारियों को कई अहम दिशा निर्देश भी दिए.













