
जमशेदपुर : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक बन्ना गुप्ता की अनुशंसा से एवं जिलाध्यक्ष संजीव रंजन के निरंतर प्रयासों से घोड़ाबांधा के रहने वाले आशुतोष महतो का किडनी का सफल ऑपरेशन रांची स्थित रिम्स मे हुआ. आशुतोष महतो पिछले छह महीने से बीमार चल रहे थे, मगर पैसे के अभाव के कारण उनका इलाज सम्भव नहीं हो पा रहा था. इसकी जानकारी जिलाध्यक्ष संजीव रंजन को मिली जिसके बाद संजीव रंजन ने इसकी जानकारी मंत्री बन्ना गुप्ता को दी. इसके बाद मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रयास से उन्हें एमजीएम अस्पताल से रांची रिम्स के लिए रेफर किया गया, जहां डॉक्टर ने उनका इलाज किया और उनका सफल ऑपरेशन किया गया. इसके बाद डॉक्टर ने कहा कि उनके स्वास्थ्य मे बहुत जल्द सुधार होगा. संजीव रंजन ने मंत्री बन्ना गुप्ता को धन्यवाद दिया.













