
जमशेदपुर : आजसू अल्पसंख्यक महासभा के अध्यक्ष अमानुल्लाह खान के नेतृत्व में संगठन के लोग मंगलवार को जुगसलाई नगरपालिका के कविशेष पदाधिकारी से मिले और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में विभिन्न मांगों की ओर ध्यान दिलाते हुए जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की गयी. ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व मंत्री सह विधायक रामचन्द्र सहिस द्वारा ईदगाह मैदान में पेपर ब्लाक बिछाने का कार्य आरंभ किया गया था जो पूर्ण नही हो पाया था उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाये. जुगसलाई गौरी शंकर रोड, पुरानी बस्ती समेत पूरे जुगसलाई में ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाने का कार्य करें ताकि समय पर एम्बुलेंस सेवाएं बहाल हो सके. (नीचे भी पढ़ें)
ज्ञापन में कहा गया है कि सफाई कर्मचारियो की जल्द से जल्द पुनः बहाली हो जो पूर्व से लंबित है. सर्दी को देखते हुए अलाव की व्यवस्था हो और गरीबों के बीच कम्बल का वितरण हो. जगह जगह कूड़ेदान की व्यवस्था अविलम्ब करें ताकि क्षेत्र में फैल रही गन्दगी से निजात मिल सके. क्षेत्र की कई गलियों में विकास कार्य अधूरे पड़े हैं, उसे जल्द से जल्द पूरा करें ताकि जनजीवन सामान्य हो सके. ज्ञापन में कहा सभी मांगो पर एक सप्ताह के अंदर यथासम्भव कार्रवाई और यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि कार्य हो रहे है. कहा गया है कि ऐसा नहीं होने की स्थिति में आजसू अल्पसंख्यक महासभा चरण बद्ध तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होगी. ज्ञापन सौंपने वालों में आजसू जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, अप्पू तिवारी, जमालुद्दीन, शहनवाज, शकील अहमद सिद्दकी, अरूप मल्लिक, तनवीर खान, अहमद कमाल, राजा, आशीष कुमार, छोटे, महफिक आलम, आसफी आलम, सैफ आलम व अन्य शामिल थे.












