
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय परिसर में विदाई समारोह आयोजित कर प्रखंड के बीपीआरओ रामचन्द्र मुर्मू को विदाई दी गई. मौके पर बीडीओ देवलाल उरांव ने श्री मुर्मू को शॉल ओढ़ाकर और उपहार देकर सम्मानित किया. मौके पर अन्य प्रखंड कर्मियों ने उन्हें उपहार भेंटकर विदाई दी. रामचन्द्र मुर्मू का हस्तांतरण पोटका प्रखंड में हुई है. बीडीओ ने कहा कि रामचन्द्र मुर्मू चाकुलिया प्रखंड में वर्षो से कार्यरत थे, वे अपनी सरल स्वभाव और मिलनसार के कारण काफी प्रिय थे. उन्होंने हमेशा अपने कार्यो से लोगों को काफी प्रभावित किया उनकी कमी हमेशा खलेगी. सभी ने उनकी उज्जवल भविष्य और बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें विदाई दी. मौके सभी प्रखंड और अंचल कर्मी उपस्थित थे.












