
चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के ढेंगाम गांव निवासी स्व बंगों नायक के श्राध कर्म में सांसद विद्युत वरण महतो के निर्देशानुसार भाजपा नेता पार्थो महतो ने उनके गांव पहुंचकर परिवार को चावल और नगद रुपये देकर आर्थिक सहायता की. विदित हो कि विगत दिनों ढेंगाम गांव के स्व बंगों नायक के आकस्मिक निधन हो गया था. परिजनों ने सांसद से सहयोग की मांग की थी. जिसपर सांसद ने परिवार को श्राद्धकर्म में आर्थिक सहयोग किया.













